आगरालीक्स…आगरा में फायर फाइटिंग और बाधा प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स की शुरू हुई ट्रेनिंग. कैडेट्स ने कराई गई फायरिंग…
वन यूपी बटालियन, एनसीसी,आगरा द्वारा कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शमशाबाद स्थित एन डी डिग्री कॉलेज में आज बाधा प्रशिक्षण और फायर फाइटिंग की जानकारी दी गई। कैंप कमांडेंट कर्नल एम एस रोहिल ने बताया कि शारीरिक सहन शक्ति और सामर्थ्य बढ़ाने के लिए बाधा प्रशिक्षण दिया जाता है। शारीरिक चपलता और एकाग्रता का विकास भी इसके द्वारा होता है। कर्नल रोहिल ने बताया कि थल सैनिक कैंप की चयन प्रक्रिया में आज फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया तथा कैडिटों से फायरिंग भी कराई गई जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कैम्प में डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शशि कुमार राय के मार्गदर्शन में अग्निशमन अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारण और उन पर नियंत्रण करने के उपायों की जानकारी दी गई ।जिसको अग्निशमन अधिकारी राकेश सिंह, फायरमैन जय कुमार, संदीप सिंह ,यादराम सिंह द्वारा दिया गया। सैन्य विषयों का संचालन सूबेदार मेजर बलदेव कुमार,सूबेदार नरेंद्र कुमार,सूबेदार विकास राना,सूबेदार होशियार सिंह,सूबेदार सोमराज चरण,कैंप बीएचएम पीतांबर आले द्वारा किया गया