आगरालीक्स…(.Agra Flood Update) आगरा में यमुना के जलस्तर का प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट , खतरे का निशान पार कर चुकी यमुना का आज दिन में कितना बढ़ा स्तर।
आगरा में यमुना खतरे के निशान को पार कर चुकी है। रात 10 बजे का यमुना के जलस्तर का अपडेट जारी किया गया। यमुना का जलस्तर रविवार यानी 16 जुलाई की रात 10 बजे 496.10 फीट दर्ज किया गया, 495 फीट खतरे के निशान को पार करने के बाद यमुना का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

एक फीट से कम बढ़ा यमुना का जलस्तर
प्रशासन द्वारा रविवार सुबह आठ बजे यमुना के जलस्तर का अपडेट जारी किया गया, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 495.30 फीट था, एक घंटे बाद जलस्तर 495.40 फीट पहुंच गया। इसके बाद लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ता रहा।
शाम को जलस्तर पहुंचा 496 फीट
यमुना का लो फ्लड लेवल 495 फीट है, सुबह यमुना खतरे के निशान को पार कर चुकी थी। शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 496 फीट तक पहुंच गया। वहीं रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 496.10 फीट दर्ज किया गया।
500 फीट तक पहुंच सकती है यमुना
दिल्ली में अब यमुना का पानी कम होने लगा है लेकिन गौकुल बैराज से आगरा के लिए पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। सिचाई विभाग का अनुमान है कि आगरा में यमुना का जलस्तर 500 फीट तक पहुंच सकता है। आगरा में मीडियम फ्लड लेवल 498 फीट है, इस तरह आगरा में यमुना मीडियल फ्लड लेवल को पार कर सकती है।