आगरालीक्स…आगरा के शिव मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. भारी पुलिस बल तैनात. हर मंदिर पर पुलिसकर्मी रख रहे निगरानी…
आगरा में लग रही ऐतिहासिक शिव परिक्रमा और बल्केश्वर मेले को देखते हुए भारी पुलिस बल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है. बल्केश्वर से लेकर राजेश्वर, रावली, मनकामेश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश मंदिर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. परिक्रमा मार्ग पर भी पुलिस गश्त कर रही है और आसामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है.

बल्केश्वर में सबसे अधिक फोर्स तैनात किया गया है. यहां कल शिव मेला भी है ऐसे में सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है यहां की. पुलिस कमिश्नर की ओर से हर थाना क्षेत्र को कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं. इधर परिक्रमा मार्ग पर किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दिया जा रहा है. सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों को ही अनुमति मिल रही है.