आगरालीक्स ….नीट यूजी की काउंसिलिंग का शिडयूल जारी।

नीट यूजी से मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 20 जुलाई से शुरू हो रही है, पंजीकरण कराने के बाद च्वाइस फिलिंग और लॉक करने की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी, सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। 30 जुलाई से प्रमाण पत्र अपलोड किए जाएंगे।
काउंसिलिंग का शिडयूल
पहले चरण के पंजीकरण 20 से 25 जुलाई
च्वाइस फिलिंग और लॉक करने की तिथि 22 से 26 जुलाई
सीट आवंटन 29 जुलाई
काउंसिलिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग का समय 31 जुलाई से तीन अगस्त