आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में डीवीवीएनएल के गोदाम में आग लग गई, आग की लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए, आग में पुराने मीटर जलकर स्वाह हो गए। फायर बिग्रेड की गाडियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कमला नगर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) का कार्यालय है। यहां एक कमरे में पुराने मीटर रखे हुए हैं, मंगलवार शाम को गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में लपटें बेकाबू हो गईं, आस पास की कोठियों से लोग बाहर निकल आए। फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई, आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल की गाडियां मंगानी पडी। कमरे में रखे मीटर जलकर स्वाह हो गए हैं।
Leave a comment