आगरालीक्स.. आगरा में बाइकर्स गैंग का कहर बरपा, एक के बाद एक दो महिलाओं के चेन और पर्स लूट कर बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में यह कैद हो गया है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
रजरई (ताजगंज) निवासी फौजी नरायन शर्मा मंगलवार दोपहर को अपनी पत्नी ऊषा के साथ बसई चौकी के सामने सब्जी मंडी में आए थे। पत्नी ठेल से अंगूर लेने लगी, इसी बीच अपाचे सवार दो बदमाशों ने ऊषा के गले पर झपट्टा मार दिया। चेन तोड़ कर भाग गया। यह देख ऊषा ने शोर मचा दिया। वह भी बदमाश के पीछे दौड़ी। उधर, पति ने बदमाशों के पीछे बाइक दौड़ा दी। काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना पर ताजगंज पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी लेकिन नतीजा सिफर रहा।
महिला का लूटा पर्स
वहीं, आनंद नगर (जगदीशपुरा) निवासी सुनीता उपाध्याय मंगलवार सुबह बाजार किसी काम से आई थीं। वह प्रताप नगर तिराहे के पास पहुंची ही थीं कि तभी बदमाश पर्स लूट कर ले गए। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ भी लगाई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना पर शाहगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस को दी तहरीर में सुनीता ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी सामान था।
Leave a comment