आगरालीक्स…. आगरा में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे से 11 वीं की छात्रा को युवक किडनैप कर ले जाता, छात्रा के जूते को देख पुलिस ने उसे बचा लिया, जानें पूरा मामला।

आगरा में शनिवार दोपहर में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर छात्रा खड़ी हुई थी, वह सादा कपड़े पहने हुए थी लेकिन जूते स्कूल ड्रेस के थे। बैग भी था, सेंट जोंस कॉलेज पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ, उन्होंने छात्रा से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह घबरा गई।
छात्रा के बैग में रखी थी स्कूल ड्रेस
ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसे बूथ में ले गए, उससे पूछताछ की। उसका बैग चेक किया तो उसमें उसकी स्कूल ड्रेस रखी हुई थी छात्रा ने बताया कि उसका दोस्त आ रहा है, वह एटीएम से पैसे निकालने गया है दोस्त उसे अपने साथ लेकर जा रहा है।
पुलिस ने युवक को दबोचा
कुछ ही देर में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर युवक आ गया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। छात्रा के घर पर सिकंदरा पुलिस ने संपर्क किया, छात्रा के परिजन आ गए। युवक के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है, छात्रा को परिजन अपने साथ लेकर चले गए।