आगरालीक्स ….आगरा में पोस्ट ग्रुजुएट युवती बोली की ससुराल नहीं जाऊंगी वहां भूत है, अब पुलिस भूत को भगाएगी, तब वह ससुराल जाएगी।

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में युवती ने प्रार्थना पत्र दिया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2018 में हुई थी उसने पति के साथ ही सास ननद और जेठ पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया, उनकी काउंसिलिंग की गई।
युवती बोली ससुराल में भूत हैं
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी इतुल चौधरी का मीडिया से कहना है कि काउंसर ने युवती से करीब एक घंटे बात की, उसने बताया कि ससुराल जाने से डर लगता है वहां भूत हैं इसलिस किसी भी शर्त पर ससुराल नहीं जाऊंगी।
भूत को भगाने का दिया आश्वासन
इस मामले में पुलिस ने मनोचिक्त्सिक से राय ली, उनकी राय के बाद पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह ससुराल से भूत भगा देगी, इस पर युवती भी ससुराल जाने को तैयार हो गई है लेकिन पहले पुलिस को भूत भगाना है।
सांकेतिक फोटो