आगरालीक्स.. आगरा में सात दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा, घर लौटने लगे लोग, लेकिन खतरा टला नहीं है। छह दिन बाद यमुना का जलस्तर दोबारा बढ़ेगा।

आगरा में 16 जुलाई को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 495 फीट को पार कर गया था, इसके बाद लगातार जलस्तर बढ़ा और 499 फीट को पार कर गया, इसके बाद जलस्तर में गिरावट आने लगी। रविवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 495 फीट से नीचे 494.9 फीट दर्ज किया गया। इसके साथ ही गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी में भी गिरावट आई है अब 88 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि 1.48 लाख क्यूसैक तक पानी छोड़ा जा चुका है।
छह दिन बाद बढ़ने लगेगा जलस्तर
हथिनी कुंड से पानी का डिस्चार्ज दोबारा बढ़ गया है, इससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस पानी को आगरा तक आने में छह दिन का समय लग जाएगा, ऐसे में छह दिन बाद आगरा में पानी दोबारा बढ़ेगा। लेकिन खतरा नहीं है।
फाइल फोटो