आगरालीक्स …आगरा में रियल एस्टेट कारोबारी पर हमला कर दिया, बाइक सवार हमलावर फायरिंग कर भाग गए। यह सीसीटीवी में कैद हो गया है। परिवार दहशत में है, पुलिस जांच कर रही है।
खंदारी क्वार्टर निवासी सुबोध बंसल ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह छह बजे उनकी हुंडई कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। चौकीदार शंकर लाल घर के पास ही लगी स्ट्रीट लाइट बंद करने चला गया। तभी हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने कार के पीछे वाले शीशे पर फायर झोंक दिया। गोली पीछे के शीशे को तोड़ती हुई सीट में जा लगी। शंकरलाल दौड़कर पहुंचा तब तक हमलावर भाग निकले। सुबोध भी आ गए। जानकारी पुलिस को दी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए गए। इसमें दोनों हमलावरों के फुटेज आ गए हैं। कारोबारी का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घटना से परिवारीजन दहशत मेें हैं। कारोबारी ने मंगलवार को थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। इसके बाद अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में हमलावरों के चेहरे और बाइक का नंबर नहीं दिख रहा है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Leave a comment