आगरालीक्स …एक टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन में आगरा के दो प्रत्याशियों के वोटरों की खरीद फरोख्त का दावा करने से खलबली मची है। रिपोर्टर के सवालों के जवाब देते हुए प्रत्याशियों ने 10 से 20 हजार रुपये कार्यकर्ता को देने, चुनाव का खर्चा एक करोड से दो करोड तक पहुंचने की बात कही है। कार्यकर्ता और वोटरों को दारू से लेकर उनके खाने पीने के इंतजाम के बारे में बेबाकी से प्रत्याशी बोलते हुए दिखाए गए हैं। स्टिंग में आगरा के दो प्रत्याशी हैं, इसके साथ ही कई अन्य विधानसभा के प्रत्यशाी भी हैं। यह खबर चलने के बाद राजनैतिक दल सक्रिय हो गए हैं।
बुधवार रात को एक टीवी चैनल पर चुनाव में वोटरों की खरीद फरोख्त और करोडों के चुनाव खर्चे का स्टिंग दिखाया गया। इसमें कई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का स्टिंग दिखाया गया है। इसमें आगरा के भी दो प्रत्याशी हैं। टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन का दावा है कि एक प्रत्याशी ने चुनाव में एक से दो करोड का खर्चा करने की बात कही है, वोट के लिए कार्यकर्ताओं को 10 से 20 हजार रुपये देने और दारू के साथ चुनाव प्रचार का मैटेरियल दिए जाने के लिए कहा है। चुनाव में जीत के लिए किसी भी हद तक जाते हुए पानी की तरफ पैसा बहाने की बात टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन में दिखाई गई है।
15 हजार वोट खरीदने की बात
स्टिंग आॅपरेशन में दिखाया गया है एक प्रत्याशी 15 हजार वोट खरीदने की बात कर रहा है, इसके लिए पैसे देने, दारू पिलाने की बात स्टिंग आॅपरेशन में दिखाई गई है।
फंस सकते हैं प्रत्याशी
इस मामले में प्रत्याशी फंस सकते हैं। इसे लेकर विरोध दल भी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा नामित किए गए आरओ शिकायत और स्टिंग का वीडियो आने पर कार्रवाई कर सकते हैं। इसे लेकर राजनैतिक दलों में खलबली मची हुई है।
Leave a comment