आगरालीक्स …आगरा में सडक पर दौडती रोडवेज बस आग का गोला बन गई। आग की लपटें बेकाबू होने पर ड्राइवर ने बस को सडक किनारे रोक कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर स्वाह हो चुका था।
गुरुवार को ताज डिपो की रोडवेज बस आगरा से कानपुर जा रही थी। सुबह 10 बजे भागूपुर, एत्मादपुर के पास बस के इंजन से आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई और बस आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने बस को सडक किनारे रोका, यात्रियों से बस खाली करने के लिए कह दिया।
बस से बाहर निकलने यात्री
आग की लपटों को देख यात्रियों के होश उड गए, बस के रुकते ही यात्री अपना सामान लेकर बस से उतरने लगे। कुछ यात्रियों का सामान बस में ही रह गए, उसे बाद में निकाला गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और ना ही कोई झुलसा है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, हवा तेज होने से आग की लपटों ने पूरी बस को चपेट में ले लिया और बस जलकर स्वाह हो गई।
Leave a comment