आगरालीक्स …आगरा की नवनिर्मित कॉलोनी में घरों के बीच स्थित फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। गुरुवार रात को भगवती ढाबा सिकंदरा के पीछे स्थित कॉलोनी में फैक्ट्री में लगी आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गईं। गोदाम के बगल में स्थित घरों तक आग की लपटें पहुंचने लगी, लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
लोहामंडी के नौबस्ता निवासी सलाउद्दीन की श्रीजी पुरम में रबर शीट बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार की रात करीब सवा नौ बजे फैक्ट्री में रबर शीट बनाने का मैटेरियल मशीन में डालते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस्ती वालों का आरोप है कि काम करते मजदूर लपटों को बेकाबू होता देख फैक्ट्री में ताला डालकर भाग गए। इसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
रोडवेज बस बनी आग का गोला
आगरा में सडक पर दौडती रोडवेज बस आग का गोला बन गई। आग की लपटें बेकाबू होने पर ड्राइवर ने बस को सडक किनारे रोक कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर स्वाह हो चुका था।
गुरुवार को ताज डिपो की रोडवेज बस आगरा से कानपुर जा रही थी। सुबह 10 बजे भागूपुर, एत्मादपुर के पास बस के इंजन से आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई और बस आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने बस को सडक किनारे रोका, यात्रियों से बस खाली करने के लिए कह दिया।
बस से बाहर निकलने यात्री
आग की लपटों को देख यात्रियों के होश उड गए, बस के रुकते ही यात्री अपना सामान लेकर बस से उतरने लगे। कुछ यात्रियों का सामान बस में ही रह गए, उसे बाद में निकाला गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और ना ही कोई झुलसा है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, हवा तेज होने से आग की लपटों ने पूरी बस को चपेट में ले लिया और बस जलकर स्वाह हो गई।
Leave a comment