आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट. स्कूटी सवार महिला—पुरुष को सीमेंट से भरे ट्रक ने लिया चपेट में. ट्रक के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत…
आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है. थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत सर्विस रोड पर एक सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला व पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया. चपेट में आने के बाद महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. हादसे में पुरुष के भी चोटें आने की खबरें बताई जा रही है..
खबर अपडेट की जा रही है