आगरालीक्स …आगरा में हाईप्रोफाइल बुकी को अरेस्ट किया है।, पुलिस की कार्रवाई से सटोरियों में खलबली मची हुई है, बुकी के अन्य साथियों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं।
आगरा में पंचवती कॉलोनी ताजगंज निवासी बुकी श्याम बोहरा को शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया। बडे स्तर पर क्रिकेट में सटटा लगाने के आरोप में ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर आगरा पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत एक बडे बुकी से की गई है, पुलिस पूछताछ में कई और सटोरियों के नाम भी सामने आए हैं।
मोबाइल से खुलेंगे राज
बुकी श्याम बोहरा का बडा नेटवर्क है, उसके संपर्क में तमाम बडे कारोबारी और नेता हैं। पुलिस ने श्याम बोहरा से दो मोबाइल जब्त किए हैं, इससे बुकी के अन्य साथियों को पकडने में पुलिस को मदद मिलेगी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि श्याम बोहरा लंबे समय से आगरा में क्रिकेट का सटटा लगा रहा था।
क्रिकेट से लेकर प्रत्याशियों पर भी सटटा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बुकी श्याम बोहरा क्रिकेट पर सटटा लगवाता था। आगरा में हुए विधानसभा चुनाव में भी सटटा लगाया गया, सटोरियों ने प्रत्याशियों के रेट तय किए। हर सीट पर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को लेकर बडा सटटा लगा। 11 मार्च को मतगणना के साथ ही सटटे में लगाई गई रकम की डिलीवरी होनी थी। इससे पहले ही आगरा पुलिस ने बुकी को पकड लिया।
फाइल फोटो
Leave a comment