Thursday , 23 April 2026
Home पॉलिटिक्स EC direct to take legal action against SP candidate Atul Garg & Candidate from Agra cantt Rakesh Valmiki in Agra
पॉलिटिक्स

EC direct to take legal action against SP candidate Atul Garg & Candidate from Agra cantt Rakesh Valmiki in Agra

96

आगरालीक्स …एक टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन में फंसे आगरा के दो प्रत्याशियों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के आदेश इलेक्शन कमीशन ने दिए हैं। इसके बाद आगरा में सपा से आगरा उत्तर से प्रत्याशी प्रत्याशी अतुल गर्ग और पीस पार्टी से आगरा छावनी से प्रत्याशी राकेश वाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
बुधवार रात को आज तक टीवी चैनल पर चुनाव में वोटर की खरीद फरोख्त और करोडों के चुनाव खर्चे का स्टिंग दिखाया गया। इसमें कई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का स्टिंग दिखाया गया है। इसमें आगरा के भी दो प्रत्याशी हैं। टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन का दावा है कि उत्तर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने चुनाव में एक से दो करोड का खर्चा करने की बात कही है, वोट के लिए कार्यकर्ताओं को 10 से 20 हजार रुपये देने और दारू के साथ चुनाव प्रचार का मैटेरियल दिए जाने के लिए कहा है। चुनाव में जीत के लिए किसी भी हद तक जाते हुए पानी की तरफ पैसा बहाने की बात टीवी चैनल के स्टिंग आॅपरेशन में दिखाई गई है। दूसरा स्टिंग आॅपरेशन आगरा छावनी से पीस पार्टी के प्रत्याशी राकेश वाल्मीकि का दिखाया गया है। हालांकि, सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का मीडिया में कहना है कि आरोप गलत हैं।

15 हजार वोट खरीदने की बात
स्टिंग आॅपरेशन में दिखाया गया है एक प्रत्याशी 15 हजार वोट खरीदने की बात कर रहा है, इसके लिए पैसे देने, दारू पिलाने की बात स्टिंग आॅपरेशन में दिखाई गई है।

फंस सकते हैं प्रत्याशी
इस मामले में प्रत्याशी फंस सकते हैं। इसे लेकर विरोध दल भी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा नामित किए गए आरओ शिकायत और स्टिंग का वीडियो आने पर कार्रवाई कर सकते हैं। इसे लेकर राजनैतिक दलों में खलबली मची हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: BJP will organize a ‘Jan Akrosh Padayatra’ alongside women against the opposition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से तीन दिन महिलाएं निकालेंगी जन आक्रोश पदयात्रा. महिला...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

error: Content is protected !!