आगरालीक्स… आगरा से दिल्ली जाने वाले वाहन दिल्ली व नोएडा में घंटों जाम में फंसे। भारी बारिश से बुरा हाल। कई इलाकों में जाम। नोएडा में स्कूल भी बंद किए।
आगरा से जाने वाले वाहन चालकों को झेली परेशानी

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर बुरा हाल हो गया। बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा आदि इलाकों में जलभराव हो गया। आगरा से दिल्ली और नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को इन स्थानों पर घुसते ही जाम का सामना करना पड़ा और घंटों तक जाम में फंसे रहे।
कई स्थानों पर जलभराव, नोएडा में स्कूलों की छुट्टी
एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश से आफिस जाने वाले लोगो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा में प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल-क़ॉलेज बंद करने की घोषणा की लेकिन तब तक स्कूल का स्टाफ और बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। स्कूल बंद होने की जानकारी पर वापस लौटते समय जाम की स्थिति रही।