नईदिल्लीलीक्स्… लोकसभा में मणिपुर पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर। लोकसभाध्यक्ष ने कहा- सभी दलों से बातचीत के बाद बहस का समय होगा तय।
कांग्रेस की ओर से रखा गया अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा में आज दोपहर कांग्रेस की ओर से सांसद गौरव गोगोई ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी दे दी। उन्होंने नियमों के तहत 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद कहा कि बहस का समय सभी दलों से बातचीत के बाद तय करेंगे।
पीएम के सदन में मौजदूगी की मांग पर विपक्ष का हंगामा
हालांकि इस बीच विपक्षी दल पीएम मोदी की सदन में मौजूदगी की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। हंगामेऔ और शोरशराबे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सुबह भी हंगामे के बाद राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा हुआ था।