आगरालीक्स…आगरा में सीएम योगी का ऐलान—इस महीने में ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे आगरावासी (देखें वीडियो)…हाई स्पीड ट्रायल रन का शुभारम्भ किया
आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मेट्रो स्टेशनों का दौरा किया और मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली. उन्होंने निरीक्षण करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आगरा में शुरू किए गए मेट्रो प्रोजेक्ट का काम बहुत तेजी से चल रहा है. समय से पहले आगरावासियों को मेट्रो का तोहफा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 में आगरावासी और यहां आने वाले टूरिस्ट आगरा के ताज पूर्वी गेट स्टेशन से मनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो में सफर करेंगे. आगे का काम भी बहुत तेज गति से चल रहा है और उसको भी समय से पहले शुरू किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से पहले वृंदावन व मथुरा पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और इसके बाद आगरा पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने आगरा में बन रहे विश्वस्तरीय मेट्रो की सराहना करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आगरा भी जल्द मेट्रो सिटी कहलाएगा. आगरा में मेट्रो का ट्रायल शुरू हो चुका है. अभी तक मेट्रो का ट्रायल आगरा में 30 से 40 स्पीड के बीच किया जा रहा था लेकिन अब इसका ट्रायल 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा. उनहोंने कहा कि फरवरी 2024 में जब हम यहां इसका उद्घाटन करने आएंगे तो आगरावासियों के लिए वह क्षण काफी गर्व वाला होगा.