आगरालीक्स…इस बदमाश को देखिए, इस पर 31 मुकदमे दर्ज हैं. 50 हजार का है इनामी. जानिए ऐसा क्या करता था जिससे पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश में थी
आगरा में पुलिस ने 50 हजार का इनामी एक बदमाश को अरेस्ट किया है. इस बदमाश पर 31 मुकदमे दर्ज है और यह कुछ ही मिनट में टेक्निक के जरिए लग्जरी कारों को चोरी कर ले जााि था. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी. आईएसबीटी पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा था तभी पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी कर इसे अरेस्ट कर लिया.
बदमाश का नाम सुजान सिंह उर्फ गुटिया है. यह अपने साथियों हृदेश भदौरिया और प्रदीप के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से लग्जरी कारें चोरी करता था. गाड़ी चोरी करनी के बाद उसे वह सरगना राजीव शर्मा उर्फ राजू गोली को हैंडओवर कर देता था. सुजान सिंह पुत्र रामधन सिंह राजस्थान भरतपुर के तहसील बयाना के गांव घादरैन का रहने वाला है. थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में 31 केस दर्ज हैं.