Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner Ritu Maheshwari did a surprise inspection of the Integrated Command and Control Center…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Divisional Commissioner Ritu Maheshwari did a surprise inspection of the Integrated Command and Control Center…#agranews

139

आगरालीक्स…आपको पता है आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से आगरा में कितने सीसीटीवी लगाए गए हैं. 5 साल मेंकितने हुए चालान..नई मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण तो सामने आई ये हकीकत

नवागत मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा आज नगर निगम परिसर स्थित आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर देखा, जिसमें आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयुक्त को इस परियोजना के सभी पहलुओं से अवगत कराया गया। बताया गया कि इस परियोजना के अन्तर्गत 1216 सीसीटीवी कैमरे, नगर के उपयुक्त स्थलों नगरवासियों की सुरक्षा के लिये लगाये गये है। इस परियोजना में इन्टेलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मुख्य 43 चौराहों की निगरानी कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से की जा रही है। साथ ही इस परियोजना के अन्तर्गत आगरा शहर में सफाई की उचित व्यवस्था बनाने हेतु तीन लाख से अधिक घरों में आरएफ आईडी टैग लगाया गया है, जिससे घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने की प्रक्रिया का प्रबन्धन एवं निगरानी एकीकृत कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेंटर द्वारा किया जा रहा है। शहर के 38 स्थानों पर प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिये इन्वायरमेंट सेंसर्स भी स्थापित किये गये है।

आयुक्त द्वारा चालान के सम्बन्ध में जानकारी की गई कि अब तक कितने वायलेशन हुये है एवं उसके सापेक्ष कितने चालान हुये है। साथ ही जानकारी चाही गयी कि किन-किन कैटेगरी में चालान किये जाते हैं, इस हेतु इसकी एक पृथक से रिपोर्ट पोर्टल से जनरेट होकर आनी चाहिए। इस पर आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सी.डी.ओ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2019 से आई.टी.एम.एस. सिस्टम के माध्यम से चालान जनरेट किये जाते है एवं अबतक कुल 5 लाख चालान जिसकी कुल धनराशि रू0 53.00 करोड़ है, किये जा चुके है। इस पर आयुक्त महोदया द्वारा द्वारा पूछा गया कि अबतक कितनी धनराशि की वसूली की जा चुकी है, जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि अभी तक रू0 4.00 करोड़ की धनराशि वसूली गयी है। इतनी कम वसूली को लेकर महोदया द्वारा असंतोष व्यक्त किया, तथा इस हेतु ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त महोदया द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के डैशबोर्ड का अवलोकन किया गया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पोर्टल के माध्यम से न लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की , तथा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये गये कि समस्त सफाई कर्मचारी की उपस्थिति पोर्टल के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त महोदया द्वारा शिकायत सिस्टम का भी अवलोकन किया तथा पाया कि,कार्य के बाद की फोटोग्राफ नहीं हैं, तद्क्रम में उनके द्वारा भविष्य में कार्य के बाद की फोटोग्राफ लगाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त महोदया द्वारा पूछा गया कि आर. एफ. आई.डी. की स्कैनिंग क्यों नहीं की जा रही है, जिस पर पर्यावरण अभियन्ता कोई जवाब नहीं दे पाये, महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि इसको तत्काल प्रारम्भ कराया जाये। साथ ही पूछा गया कि नगर निगम, आगरा में कितने सैनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाईजर एवं सफाईकर्मचारी है, जिस पर नगर आयुक्त, आगरा द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम, आगरा में 26 सैनेटरी इंसपेक्टर 6 सुपरवाईजर एवं 4500 सफाईकर्मचारी हैं।

मंडलायुक्त महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन के अनुश्रवण किये जाने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया। आयुक्त महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी कि भारत इलैक्ट्रानिक लि0 का इतना सारा स्टॉफ यहां बैठकर करता क्या है? उनके द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी कि एम०एस०आई० परियोजना के ऑपरेशन मेंटिनेंस में कार्यदायी संस्था द्वारा अपेक्षित रूचि नहीं ली जा रही है। भारत इलैक्ट्रानिक लि. के प्रतिनिधि को चेतावनी दी गयी कि जबतक ऑपरेशन मेंटिनेंस ठीक प्रकार से नहीं किया जायेगा तबतक कार्यदायी संस्था को कोई भुगतान नहीं किया जायेगा एवं अर्थदण्ड लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी, जिसमें ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही भी की जा सकती है।
तत्पश्चात मंडलायुक्त महोदया द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर साफ सफाई, सुलभ शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया तथा वहां गंदगी तथा अव्यवस्था मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!