Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The whole pandal echoed with Har Har Mahadev in Shiva Mahapuran…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The whole pandal echoed with Har Har Mahadev in Shiva Mahapuran…#agranews

226

आगरालीक्स…शिव महापुराण में हर हर महादेव से गूंजा पूरा पंडाल. कार्तिकेय जन्म, गणेश विवाह और तारकासुर वध का हुआ वर्णन

भोले बाबा चौक, कमला नगर में चल रही शिव महापुराण कथा में दिन प्रतिदिन कथा श्रृवण करने हेतु भक्तजनों की अपार भीड़ बढ़ती जा रही है। आज कथा के दौरान संगीतमय भजनों पर माता बहनों ने भक्तिभाव में नृत्य किया। हर हर महादेव से पूरा पंडाल गूंजता रहा। शिव महापुराण कथा के अन्तर्गतं आज पं. जय प्रकाश शास्त्री जी (वृंदावन वाले) ने कार्तिकेय जन्म, गणेश विवाह एवं तारकासुर वध इत्यादि प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। आचार्य जी ने बताया कि जब महादेव से वरदान प्राप्त असुरों के राजा तारकासुर के भय से समस्त देवता त्राहि-त्राहि करने लगे और समाधान के लिए कई भगवान के पास में गए। तब कामदेव के आग्रह पर मां पार्वती ने इस समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया।

माता पार्वती ने घोर तपस्या कर शिवजी को मनाया। भगवान शिव जी ने मां पार्वती के साथ पाणिग्रहण किया। उसके बाद भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ। क्योंकि महादेव के पुत्र से ही तारकासुर का अंत हो सकता था इसलिए देवताओं ने महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय को अपना सेनापति बनाया जिसके बाद हुए देवासुर संग्राम में भगवान कार्तिकेय तारकासुर का वध किया। इसके अलावा कथा में असुुर जालंधर, असुर शंख चूड़, असुर अंधक का उद्धार, तुलसी अवतार, गंगा अवतरण एवं माँ भद्रकाली के मनमोहक रुप का भी विस्तृत वर्णन किया।

आज कथा में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल के साथ प्रमुख समाजसेवी राकेश जैन, मुकेश अग्रवाल, हरीश प्रकाशन के हरीश अग्रवाल की उपस्थिति रही। संयोजक एसके मिश्रा ने शाल दुपट्टा डालकर विधिवत स्वागत किया और प्रतिदिन भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद लेकर ही प्रस्थान कर रहे हैं। व्यवस्था में लगे रहे समिति के प्रमुख सदस्य श्री योगेश जैसवाल, राधे बाबू, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!