नईदिल्लीलीक्स…संसद के मानसून सत्र में हंगामा नहीं थमने से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज हैं। वह सदन में नहीं आ रहे हैं। सत्ता और विपक्ष ने किया मनाने का प्रयास।
कल से कुर्सी पर नहीं बैठ हैं

संसद में हंगामा लगातार जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इसे पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। वह कल से लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठे हैं।
पक्ष-विपक्ष के नेता दफ्तर में मनाने के लिए पहुंचे
लोकसभा अध्यक्ष के सदन में नहीं आने पर आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी की सुप्रिया सुले, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन आदि ने उनसे मुलाकात की और लोकसभा की अध्यक्षता करने की आग्रह किया।
संसद की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन
सभी ने आश्वासन दिया कि वे सदन की गरिमा बनाए रखेंगे। इसी वजह से वह आज और कल अपने ऑफिस में ही बैठे रहे। उन्होंने लोकसभा में आने से इनकार कर दिया।