नईदिल्लीलीक्स… भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। भारत को मिल सकती है कड़ी टक्कर। हार्दिक संभालेंगे कमान। यशस्वी को मिल सकता है मौका…
य़शस्वी और गिल कर सकते है शुरुआत
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। भारत की ओर से ओपनिंग जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल कर सकते हैं। साथ ही तिलक वर्मा को भी मौका मिल सकता है। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजेसे शुरू होंगे।
भारत का स्क्वॉयड
शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, हार्दिक पंडेय (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, रवि विश्नोई, उमरान मलिक, यजुवेंद्र चहल।
टेस्ट और वनडे की हार से उबरना होगा

वेस्ट इंडीज की टीम को टेस्ट और वनडे में भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 में अपनी साख बचाने के लिए जीजान लड़ानी होगी। टीम की कमान रोमन पावेल को सौंपी गई है।
वेस्ट इंडीज का स्क्वॉयड
ब्रेडमन किंग, जोहनसन चार्ल्स, रोमन पावेल (कप्तान), सिमरन हिटमायर, जेसन होल्डर, कायले मायरिस, ओडिन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), अकील हुसैन, आशनो थॉमस, ओवेद मैककॉय।