नईदिल्लीलीक्स…गर्मी इस साल रिकॉर्ड तोड़ रही है। ईरान में भीषण गर्मी के कारण दो दिन की करनी पड़ी छुट्टी। 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
जुलाई के बाद अगस्त में भी गर्मी का प्रकोप

हाल के दिनों में भीषण गर्मी ने दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है। जुलाई का महीना पूरी दुनिया में सबसे गर्म रहा था। अगस्त माह में भी गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। वैज्ञानिकों की नज़र में इंसानों की वजह से हो रहा जलवायु परिवर्तन इसके लिए ज़िम्मेदार है।
ईरान के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, अहवाज़ शहर में इस सप्ताह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सरकार के प्रवक्ता अली बहादुरी जहरोमी के हवाले से बताया गया कि बुधवार और गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रखा गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखने की बात कही है।