आगरालीक्स…कहीं आपके पास तो नहीं है 100, 200 और 500 का नकली नोट.तीन लड़के कलर प्रिंटर से निकाल रहे थे असली जैसे नोट. एक चाउमीन वाले से नहीं बच पाए, तीनों को पकड़ लिया
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह को अरेस्ट किया है. पुलिस ने तीन अभियुक्तों के पास से 18700 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. पुलिस को जानकारी मिली कि ये तीनों शागंज स्थित एक जन सूचना केंद्र में स्कैनर, प्रिंटर और कंप्यूटर के माध्मय से नकली नोट छाप रहे थे और उन्हें बाजार में या तो फुटकर के रूप में चला रहे थे या फिर नोटों की गड्डियों के बीच में लगाकर. अभियुक्तों ने नकली नोट छाने का आइडिया एक फिल्म से सीखा था.
पकड़े गए आरोपियों के नाम
दीपेश, दीपक और हेमंत निवासी काछीपुरा
पूछताछ में ये बताया
पुलिस पूछताद में आरोपियों ने बताया कि वह असली नोटों के बीच में नकली नोट लगाकर बाजार में चला देत थे और केवल 200 और 500 रुपये के नोटों का ही इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने बताया कि हेमंत असली नोट का स्कैन करके कलर प्रिंटर से प्रिंट निकालता था. इसके बाद दीपेश और दीपक बाजार में फुटकर में सामान खरीदने में नोट चला देते थे. पुलिस के अनुसार ये तीनों अपने रोज के खर्च पूरे करने के लिए भी ये तरीका अपना रहे थे. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.
ऐसे पकड़े गए आरोपी
करीब दो दिन पहले तीनों ने अर्जुन नगर स्थित एक चाउमीन की ठेल पर अलग—अलग चाउमीन खाई. तीनों ने नकली नोट दिए. भीड़ होने के चलते चाउमीन वाला नकली नोट को पकड़ नहीं सका लेकिन रात को जब उसने घर जाकर देखा तो नोट नकली थे और तीनों के नंबर एक ही थे. ठेल वाला इन युवकों को पहचानता था. अगले दिन एक युवक फिर से चाउमीन खाने पहुंचा. उसने जैसे ही नोट दिया तो उस पर पहले वाला नंबर देख कर चाउमीन वाले ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया.