आगरालीक्स…लो, एक और रील वायरल (देखें). हाइवे पर महिला ने रात को बनाई डांस करते हुए रील. पहले रेलवे ट्रैक पर बनाई थी तो हुई थी गिरफ्तार…इसे क्या कहेंगे आप
आगरा में एक महिला की रील इस समय सोशल मीडिया पर व्हाट्सअप स्टेटस पर जमकर वायरल हो रही है . इस वीडियो रील में महिला हाइवे पर रात के समय एक गाने पर डांसिंग मूव्स करती हुई दिख रही है. हाइवे पर बनाई गई कई रील्स अब वायरल हैं. इसको लेकर लोग तरह—तरह के कमेंट दे रहे हैं और अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं.
जानिए कौन है ये महिला
ये महिला वही है जिसने कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक पर डांस करने वाली रील बनाई थी. इसमें उसकी बेटी ने भी उसका साथ दिया था. आरपीएफ ने इसको संज्ञान में लिया था और महिला और उसकी बेटी को अरेस्ट भी कर लिया था. हालांकि बाद में उसे जमानत करानी पड़ी, लेकिन अब महिला रेलवे ट्रैक की बजाए हाइवे पर रील बना रही है. पुलिस अने अब इन रील्स को भी संज्ञान में लिया है. महिला की पहचान नरायच की रहने वाली मीना के रूप में हुई थी. हाइवे पर बनाई गई रील में महिला उड़ गई मेरी नींद रे गाने पर ठुमके लगा रही है. महिला की यहां चार रील वायरल हुई हैं. रील वायरल होने के बाद पुलिस ने इनका संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है.