आगरालीकस…आगरा में सावन के सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन लागू. कांवड़ यात्रा व प्रमुख शिव मंदिरों के लिए शहर में ये होगी ट्रैफिक व्यवस्था
आगरा में पुरुषोत्तम मास सावन माह के सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन लागू किया गया है. आज शाम 4 बजे से रूट डायवर्ट किया गया जो कि कल पूजा अर्चना आदि की समाप्ति तक जारी रहेगा. #पुरूषोत्तममासतृतीय_सोमवार को शहर क्षेत्र में कावड़ यात्रा व प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना/जलाभिषेक के अवसर पर आम जन मानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये महानगर की यातायात व्यवस्था में निम्नवत परिवर्तन किया जाता है।

