नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली एम्स के इमरजेंसी के पास आज दोपहर भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
धुआं उठने से मरीजें में हुई बेचैनी
अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान( एम्स) में आग आज दोपहर करीब पौने बाहर बजे के करीब लगी। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग लगते ही धूंआ भरने पर इमरजेंसी में भर्ती मरीजों में बेचैनी शुरू हो गई। अस्पताल कर्मियों ने दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया है।
आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग पर काबू पा लिया गया है।