आगरालीक्स…आगरा के छावनी अस्पताल में मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह. स्तनपान के तरीके, फायदे, स्टोरेज के बारे में डॉक्टरों ने बताया…
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आईएपी आगरा द्वारा वर्ल्ड ब्रैस्टफीडिंग वीक 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज सदर स्थित छावनी अस्पताल में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आगरा द्वारा यह वीक मनाया गया. डॉ. राजविका चौबे, डॉ. सुभासिनी गुप्ता, डॉ. योगेश दीक्षित और डॉ. आरएन शर्मा ने लोगों को स्तनपान के लिए जागरूक किया.
डॉ राजविका चौबे ने बताया कि मां को खाने में पौष्टिक आहार देना जरूरी .है पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए. प्रोटीन कैल्शियम आयरन युक्क्त भोजन करना चाहिए. डॉ सुभासिनी गुप्ता ने बताया कि बच्चा पैदा होने के 1 घंटे के अंदर माँ का दूध पिलाना जरूरी है. डॉक्टर योगेश दीक्षित ने बताया कि दूध पिलाते समय मां को हमेशा बैठकर दूध पिलाना चाहिए लेट के दूध कभी नहीं पिलाना चाहिए. डॉक्टर आरएन शर्मा ने बताया कि 6 महीने तक बच्चे को गाय या डिब्बे का दूध नहीं देना चाहिए अगर बच्चा 24 घंटे में 14 से 15 घंटे सो रहा है और 15 से 17 बार पेशाब कर रहा है तो इसका मतलब बच्चे का पेट पूरी तरीके से भर रहा है. संचालन मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किया.