Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Advocate shot himself on expressway, injured…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरा

Agra News: Advocate shot himself on expressway, injured…#agranews

136

आगरालीक्स…सनसनीखेज घटना..एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़ी की कार. लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और मार ली खुद की कनपटी पर गोली….

आगरा रीजन के मथुरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक्सप्रेस वे पर एक अधिवक्ता ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली. गोली लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने उसे जिला अस्प्ताल लाई जहां से सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया है. घटना की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है.

ये है मामला
हादसा महावन क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे का है. कोतवाली नगर क्षेत्र, मोहाली रोड स्थित मानस नगर में अधिवक्ता गौरव उपाध्याय रहते हैं. गौरव कलक्ट्रेट में प्रैक्टिस करते हैं. मंगलवार को वह किसी काम से अपनी कार से एक्सप्रेस वे पर गए थे. बताया जाता है कि दोपहर करीब तीन बजे महावन क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर इन्होंने अपनी कार को रोड किनारे खड़ी किया और फिर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली दाग ली. आवा सुनकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए. सूचना पर पुलिस आ गई और गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से उन्हें सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया है. घायल अधिवक्ता का इलाज चल रहा है. घटना की वजह गृहक्लेश बताई जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!