आगरालीक्स…. आगरा में अजब गजब मामला, पुलिस को देख चोर भागा नहीं बल्कि सुसाइड कर ली, जानें पूरा मामला।

आगरा के बाह के बिजकौली गांव निवासी राजू के घर में बुधवार को चोर घुस आया, घर में खटपट की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोग आ गए, चोर एक कमरे में घुस गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई और चोर से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन कमरे का गेट नहीं खुला।
फंदे पर लटका मिला चोर
काफी देर तक चोर करने से बाहर नहीं निकला, इसके बाद पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ा, चोर अंदर फंदे पर लटका मिला। चोर की शिनाख्त नहीं हुई है।