आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़ा 25 लाख का गांजा. यमुना किनारा रोड से तीन तस्कर पकड़े. पूरा माल किया जब्त
आगरा की थाना छाता पुलिस ने यमुना किनारा मार्ग से तीन तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 25 लाख का 36 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
8 नवंबर की दिवाली रात को पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान यमुना किनारा चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका तो पुलिस को उनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ. पकड़े गए तस्करों के नाम सोमिल उर्फ प्रेम कुशवाह पुत्र उमेश निवासी प्रकाश नगर आगरा, विवेक पुत्र किशनचन्द निवासी गांव कर्णवाश थाना डिबाई बुलंदशहर औ सत्यम गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी रीवा मध्य प्रदेश हैं.