नईदिल्लीलीक्स… भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी से मचाया भौकाल। 153 गेंदों पर बनाए 244 रन।
नॉर्थ हैम्पटनशायर की ओर से खेली आतिशी पारी
पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। पृथ्वी शॉ इन दिनों इंग्लैंड में हैं। उन्होंने कलरॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थ हैम्पटनशायर की तरफ़ से आतिशी पारी खेलते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
28 चौके और 11 छक्के लगाए
मात्र 153 गेंदों का सामना करते हुए 244 रन बनाए। पारी के दौरान उन्होंने 28 चौके और 11 छक्के लगाए।