आगरालीक्स …आगरा के हॉस्पिटल में नर्स के साथ रेप, हॉस्पिटल संचालक ने रात भर बंधक बनाकर रखा।

आगरा के थाना ताजगंज के देवरी रोड पर हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल में ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार साझेदार है। हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स ने आरोप लगाए हैं कि दो अगस्त की रात को राकेश ने कहा कि एक महिला मरीज आने वाली है, इसलिए रात की डयूटी पर रहे। वह हॉस्पिटल में ही रुक गई। आरोप है कि राकेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया इसके बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। नशीले पदार्थ से वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप किया।
चैंबर में बंधक बनाकर रखा
आरोप है कि राकेश ने उसे चैंबर में पूरी रात बंधक बनाकर रखा, सुबह होते ही वह भाग गया। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी को अरेस्ट करने के लिए दबिश दी जा रही है, पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे।