नईदिल्लीलीक्स… लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा आज सदन में उठा। कार्यवाही का बहिष्कार कर विपक्षी दलों ने संसद में मार्च निकाला।
मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा का बहिष्कार

मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मुद्दे पर इंडिया के सदस्यों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बाद में संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मार्च निकाल कर विरोध प्रकट किया। मार्च में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए।
बहस में छोटी-मोटी बात होती रहती हैः खड़गे
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सदस्यों के निलंबन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सभापति के रोकने पर हाथ जोड़ते हुए कहा- प्लीज मेरा माइक बंद नहीं करें। उन्होंने कहा कि डिवेट में छोटी-मोटी बात होती रहती हैं। लेकिन लोकसभा में अधीर रंजन को निलंबित किया गया वह बहुत छोटी बात थी। उन्होंने नीरव मोदी बोला, नीरव का मतलब शांत होता है।