लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन सीएम योगी ने शिवपाल यादव की चुटकी ली। सपा की भी जमकर खिंचाई..
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन
सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक घंटे से ज्यादा सरकार से मुद्दों पर बात की। सीएम ने अखिलेश यादव को जवाब दिया कि आप जिन सांडों की बात कर रहे हैं आपके समय में वह बूचड़खाने में होते थे लेकिन अब यह किसान पशुधन का पार्ट बने हैं।
नेता विरोधी दल को सिर्फ जलजमाव दिखाई दिया
उन्होंने कहा कि शिवपालजी यह लोग आपकी कीमत नहीं समझेंगे। शिवपालजी के प्रति हमारी सहानभूति है। उन्होंने कहा कि नेता विरोधी दल की बातों को सुना, उनके एक घंटे के भाषण में सिर्फ जलजमाव दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जन्म से चांदी के चम्मच में खाने के आदी है, वह गरीब, किसान की बातों को नहीं समझेगे।