आगरालीक्स …आगरा में दो बहनों ने पुलिस से कहा, भाई हमारी एक महीने में शादी करा देगा तो ही घर पर रहेंगी। जानें पूरा मामला।

आगरा के बिचपुरी क्षेत्र की रहने वाली 19 और 20 साल की दो सगी बहनें आठ अगस्त को घर से गायब हो गई। इनके माता पिता का निधन हो गया है, भाई और भाभी के साथ दोनों बहनें रहती हैं। पुलिस दोनों युवतियों की तलाश में जुटी थी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को भगवान टॉकीज के पास दोनों बहनें मिल गई।
30 दिन में शादी कराने की रखी शर्त
दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उनके माता पिता का निधन हो चुका है। भाई और भाभी के साथ दोनों बहनें रहती हैं। उनका कहना है कि भाभी घर का पूरा काम कराती हैं। घर से बाहर निकलने नहीं देती, उनका उत्पीड़न करती हैं। दोनों बहनों ने कहा कि 30 दिन में उनकी शादी करा दी जाएगी इसके बाद ही वे घर जाएंगी। इस पर उनका भाई तैयार हो गया। बहनें अपने घर लौट गईं।