आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर तेज म्यूजिक में बर्थडे केक काटा (देखें वीडियो). युवक बोला—होने दो चालान, मैं फेमस हो जाउंगा. अब पुलिस हिरासत में..
आगरा के यूथ में सेलिब्रेशन करने का तरीका बदल गया है. पहले जहां घर परिवार के बीच रहकर किसी खास मौके को सेलिब्रेट किया जाता था, वहीं अब लोग सड़कों पर इन खास मौकों को सेलिब्रेट कर रहे हैं. पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन लगता है पुलिस की कार्रवाई का इन पर कोई खास असर नहीं है. बीती रात थाना न्यू आगरा के पास एक युवक ने अपने बच्चे का जन्मदिन सड़क पर तेज आवाज का म्यूजिक बजाकर मनाया. उसने केक कार के बोनट पर रखकर काटा.
वीडियो बना रहे जब एक युवक ने कहा कि अगर वह ऐसा करता है तो पुलिस 10—15 हजार रुपये का चालान कर देगी तो इस पर युवक कहता है कि होने दो चालान, इसी बहाने मैं फेमस हो जाउंगा और फिर इसके बाद जमकर सड़क पर डांस और धमाल होता है. वीडियो में देखा जा रहा है कि कार के पास एक महिला और तीन—चार बच्चे हैं. एक बच्चा कार पर रखे केक को काट रहा है.
इधर वीडियो वायरल हेाने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है.