आगरालीक्स…स्वतंत्रता दिवस पर नीट और जेईई में चयनित स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का बलूनी क्लासेज ने किया सम्मान…
15 अगस्त को बलूनी क्लासेज आगरा के कैम्पस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ बलूनी क्लासेज के नीट एवं जेईई में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि एसएन मैडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के हेड डॉ0 यतेन्द्र चाहर, डॉ0 दीपक कुमार शर्मा एवं डॉ0 जसवंत चाहर थे। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मेडिकल के किताब, इस्टेथोस्कोप, सफेद कोट एवं उनके अभिभावकों को प्रशिष्टि-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उनकी सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम जैसे नृत्य एवं गायन के द्वारा बलूनी क्लासेज के विद्यार्थियों ने उपस्थित जनसमूहों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के फेकल्टी मेम्बर ने संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अपने कैरियर में आगे बढ़ने को प्रेरित किया साथ ही चयनित विद्यार्थियों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने बलूनी क्लासेज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ॰ नवीन बलूनी ने कहा कि संस्था अपनी गुणवत्ता के उच्च मापदण्ड को बनाए रखने का हर सम्भव प्रयास करता रहेगा ताकि इस क्षेत्र के प्रतियोगियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सही प्लेटफार्म मिलता रहे। यहाँ सभी अध्यापकों की परमानेन्ट टीम है जो सुबह से शाम तक उपस्थित रहती है। संस्था ने इस बार भी कई नई रणनीतियाँ बनाई है जो प्रतियोगी को उसकी तैयारी में काफी सहायक होगी।
यहाँ के विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर खासा उत्साह दिखता है, जिसके कारण यहाँ का माहौल ही कुछ ऐसा है कि एक साधारण विद्यार्थी में भी पढ़ने की प्रवृत्ति जागृत होती है। यहाँ का संयमित एवं अनुशासित माहौल प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने में अति सहायक हैं। संस्था का मूलमंत्र ही है कि विद्यार्थियों को ईमानदारी से पढ़ाओं एवं सही मार्गदर्शन दो ताकि वे सफलता के मुकाम को बड़ी आसानी से हालिस कर लें। बलूनी क्लासेज के एकेडमिक हेड डॉ॰ ललितेश यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर केके ओझा, प्रवीन पाण्डेय, अमित श्रीवास्वत, अवनीश शर्मा, डीके ठाकुर, एके वर्मा, ललित शर्मा, टीसी झा, सत्येम पटेल, राज कुमार, पंकज उपाध्याय, उमेश पाण्डेय, करन लोहनी, आरिफ खान आदि मौजूद थे।