Monday , 21 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Vrindavan Video News : Four woman & one Man devotees died after wall T Balcony fall’s on devotees going to Banke Bihari Temple #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्सयूपी न्यूज

Vrindavan Video News : Four woman & one Man devotees died after wall T Balcony fall’s on devotees going to Banke Bihari Temple #agra

227

वृंदावनलीक्स …(दो मिनट में पूरी खबर)..श्री बांकेबिहारी मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर दीवार के साथ छज्जा गिरने से चार महिला सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत, हादसे का कारण और वीडियो आए सामने। क्या बोले डीएम

वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए मंगलवार को जबरदस्त भीड़ थी, कानपुर से एक परिवार वृंदावन आया, परिवार के सदस्य वृंदावन में रहने वाले अपने परिचित के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मंदिर से 200 मीटर पहले स्नेह बिहारी मंदिर है। इसके पास ही विष्णु बागवाला और गिराधारी बागवाला का पुराना मकान है। मकान में नीचे दुकान हैं, छज्जा निकला हुआ है और छत पर एक दीवार थी।
कई दिनों से बारिश और बंदरों के झुंड की लड़ाई में गिरी दीवार
वृंदावन में कई दिनों से बारिश हो रही थी, मकानों की छत पर पानी भर गया था। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे विष्णु बागवाला और गिराधारी बागवाला के मकान के सामने से श्रद्धालु बिहारी जी के दर्शन करने के लिए आ रहे थे, प्रत्यक्ष​दर्शियों का कहना है कि छत पर बंदरों के झुंड में लड़ाई हो गई, इससे दीवार छज्जे पर गिरी और दीवार के साथ ही छज्जा भी नीचे आ गया। छज्जे में पत्थर लगे थे, पत्थर श्रद्धालुओं के सिर में लगे। 11 श्रद्धालु मलबे में दब गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हादसे में पांच की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। डीएम पुलकित खरे का कहना है कि कई दिनों से बारिश हो रही थी, छत पर पानी भरा हुआ था इसके चलते दीवार और छज्जा गिर गया। हादसे में पांच की मौत हुई है, घायलों का इलाज चल रहा है। नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।

इनकी हुई मौत
कानपुर निवासी गीता कश्यप
कानपुर निवासी अरविंद कुमार
कानपुर निवासी रश्मि गुप्ता
कानपुर की रहने वाली जूही
वृंदावन के कृष्णा अपार्टमेंट की रहने वाली अंजू मुगरई
ये हैं घायल
कृष्णा अपार्टमेंट ओमेक्स वृंदावन की आकांक्षा मुरगई, उनके भाई सारांश मुरगई
कानपुर निवासी अनामिका
फिरोजाबाद निवासी खुशीपाल
फरीदाबाद निवासी पंकज मारग

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 4000 for one day stay in Eco Hut Taj Nature Walk Agra

आगरालीक्स आगरा के ताज नेचर वॉक में लकड़ी से बनी ईको हट...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

मथुरा

Accident on Yamuna Expressway; two youths run over by a canter truck

मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, दोनों...

error: Content is protected !!