Top News : Dead due to heavy rainfall in Himachal & Uttarakhand
आगरालीक्स… हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के बाद भूस्खन से बिगड़े हालात, तबाही का मंजर, आज स्कूल और कॉलेज बंद। भारत पाकिस्तान मैच की टिकट बुक, होटल फुल.

हिमाचल और उत्तराखंड में तबाही का मंजर है। हिमाचल के शिमला और सालोन में बारिश से कई पहाड़ गिर गए हैं, आधा दर्जन मकान पहाड़ की चपेट में आने से ध्वस्त हो गए। उत्तराखंड में भी यही हाल है।
उत्तराखंड में फंसे तीर्थ यात्री
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित द्वितीय केदार मदमहेश्वर जाने के लिए मधु गंगा पर बनातेली में बना पैदल पुल बारिश में टूट गया। यहां 200 तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं, यात्रियों को रस्सी के सहारे नदी से होते हुए रेस्क्यू किया जा रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से 65 की मौत हो चुकी है, 41 लोग घायल हैं और 23 लापता हैं।
दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर
यमुना का जलस्तर दिल्ली में दोबार से बढ़ने लगा है, पहाड़ों पर हो रही बारिश से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले दिल्ली में बाढ़ आ चुकी है और लाल किला तक पानी पहुंच गया था।
14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत पाकिस्तान का मैच
क्रिकेट वल्र्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा, इसे लेकर अभी से टिकट बुक होने लगे हैं। होटल फुल हो गए हैं।