आगरालीक्स… आगरा में मिलावटी सॉस बनाने की फैक्ट्री पकडी गई है, स्टार्च और कलर से सॉस तैयार किया जाता था, 30 रुपये किलो में दुकानदारों को बेचा जाता था।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की मंडलीय टीम ने छापा मारा, सहायक आयुक्त, खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि ताजगंज निवासी अमित पाठक की कई साल से जीके फूड्स नाम से फैक्ट्री चल रही थी। इसमें टोमैटो और चिली सॉस तैयार किया जाता था, इसे दुकानों पर बेचा जाता था, इसकी कीमत का 30 रुपये प्रति किग्रा होना। फैक्ट्री में पैकेट में सॉस भरकर बेचा जाता था। यहां से डेढ़ कुंतल टोमैटो सॉस मिला। इसे स्टार्च और कलर से तैयार किया गया था। इनका एक-एक नमूना लिया गया है। मिलावटी सॉस को फिंकवा दिया गया है। हर दिन तीन से चार कुंतल सॉस तैयार किया जाता था। पैकेट आधा व एक किग्रा में थे।
Leave a comment