आगरालीक्स …आगरा में भाजपा नेताओं ने मंडी समिति में रखी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि स्ट्रॉग रूम से कुछ बॉक्स मरम्मत के नाम पर निकालकर गडबडी की जानी थी, इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। अब स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी मंडी समिति में रहेंगे।
आगरा में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान हुआ था, ईवीएम मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम में रखी गईं हैं। हर विधानसभा के लिए अलग अलग स्ट्रॉग रूम है। 11 मार्च को मतगणना के समय ईवीएम को बाहर निकाला जाएगा, इसकी सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स लगाया गया है। सोमवार दोपहर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पफतेहाबाद विधानसभा के स्ट्रॉग रूम से मरम्मत के नाम पर बॉक्स निकालकर गडबडी करने की साजिश की गई, समय रहते इसे रोक दिया गया। साजिश में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम गौरव दयाल का मीडिया से कहना है कि स्ट्रॉग रूम की कडी सुरक्षा है और सीसीटीवी लगे हुए हैं।
भाजपाई खुद करेंगे सुरक्षा
विजय शिवहरे का कहना है कि अब भाजपा नेता अपनी तरफ से भी सुरक्षा करेंगे, इसके लिए मंडी समिति पर कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जाएगी।
वीडियो के लिए क्लिक करें
Leave a comment