आगरालीक्स …ब्रज की होली में कान्हा के लिए अनुराग भरी गालियां हैं, हुरियारों के लिए गोपियों के लटठ हैं। आवौ री सखी आवौ, ब्रजराज कूं गारी सुनावौ,
बरसाने में होली के बाद मंगलवार को गोपियां फगुआ मांगने नंदगांव पहुंची। यशोदा कुंड पर स्वागत हुआ, नंदभवन में पहुंचते ही उन पर गुलाल और रंग की बारिश हुई। समाज गायन के बाद सूरज छिपने लगे तो रंगीली गली में हुरियारे ढाल लेकर बैठ गए। संजी संवरी नंदगांव की हुरियारिनों ने बरसाने के हुरियारों पर लटठ बरसाना शुरू कर दिया। हंसी ठिठोली के साथ खूब लटठ बरसाए। बरसाने के हुरियारों ने हार मानते हुए नंदगांव की गोपियों के पैर स्पर्श किए।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमल कुंज व रंग भरनी एकादशी पर मथुरा में होली होगी। श्री क्रष्ण जन्मस्थान पर दोपहर दो बजे होली होगी, वहीं, व्रंदावन में टेसू के रंग से होली खेली जाएगी।