Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: Janmashtami will be celebrated on this day in Mathura. Lord Krishna will wear this ‘special’ dress…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Janmashtami will be celebrated on this day in Mathura. Lord Krishna will wear this ‘special’ dress…#agranews

136

आगरालीक्स…मथुरा में इस दिन मनेगी जन्माष्टमी. भगवान कृष्ण पहनेंगे इस ‘खास’ नाम की पोशाक. जानें जन्मभूमि पर जन्माष्टमी को लेकर पूरे दिन के कार्यक्रम

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि 12 बजे मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. इस बार रक्षाबंधन की सही तिथि और मुहूर्त को लेकर खूब असमंजस रहा और यह अंत तक रहा लेकिन जन्माष्टमी मथुरा में कब मनाई जाएगी यह पूरी तरह से डिसाइड हो गया है.

7 सितंबर को मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी
इस बार मथुरा जन्मभूमि पर कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जा रही है. जनम होने के साथ ही लल्ला यानी भगवान कृष्ण ‘प्रज्ञान—प्रभास’ नाम की पोशाक धारण कर भक्तों को मोहित करेंगे. इसके बाद सोने चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय हरिद्वार के गंगाजल और गोमाता के दूध से अभिषेक किया जाएगा. अजन्म के स्वागत में यहां सजाए जाने वाले फुल बंगले का नमा इसरो चीफ एस सोमनाथ के नाम पर रखा गया है. भागवत भवन के द्वार पर चंद्रमा और प्रज्ञान का कटआउट लगाया जाएगा. सीएम योगी के इस कार्यक्रम में आने की संभावना है.

ये होंगें कार्यक्रम
श्री गणपति एंव नवग्रह स्थापना—पूजन आदि रात 11 बजे से
सहस्त्रार्चन रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक
प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11 बजकर 59 मिनट पर
प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12 बजे से 12 बजकर 05 मिनट तक
पयोधर महाभिषेक कामधेनु रात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक
रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक रात 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
श्रंगार आरती रात 12 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक
शयन आरती रात 1 बजकर 25 मिनट से रात 1 बजकर 30 मिनट तक.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!