आगरालीक्स ….आगरा में प्रभु श्रीराम के काज की भी गुणवत्ता खराब, जनकपुरी स्थल संजय प्लेस में खराब गुणवत्ता की सड़क बनाने पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर को फटकार, खाली होगा रामलीला मैदान।
उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री रामलीला महोत्सव 28 सितंबर से शुरू हो रहा है। एक महीन तक यानी 28 अक्टूबर तक आयोजन होंगे। इसके लिए 22 सितंबर तक सभी कार्य किए जाने हैं। इसे लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने श्रीरामलीला कमेटी और जनकपुरी आयोजन समिति के साथ बैठक की।
श्री रामलीला कमेटी, आगरा के पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव हेतु,रामलीला मैदान में मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माण सामग्री पूर्ण रूप से हटाए जाने की मांग रखी, इस पर जिलाधिकारी ने मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों को तलब किया, उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक मैदान से सभी सामग्री हटा दी जाएगी, रामलीला मैदान के निकट बने नाले की सफाई के बिंदु पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम के जोनल अधिकारी के साथ रामलीला कमेटी का समन्वय कराएं तथा व्हाट्सएप ग्रुप बना साफ सफाई की कर डे टू डे की प्रगति दें, कमेटी के सदस्यों ने शोभायात्रा मार्ग में आ रहे केबिल तार हटाने, कूड़ा व डलावघर हटाने,ट्रैफिक व्यवस्था इत्यादि की मांग रखी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने संबंधित विभागों से मौके पर जाकर शोभायात्रा मार्ग तथा रामलीला मैदान का निरीक्षण कर कार्य योजना बना कर कार्य कराने तथा 22 सितंबर तक समस्त विकास कार्यों को पूर्ण करने की डेड लाइन तय की, उन्होंने कहा कि प्रत्येक 03 दिन बाद कृत कार्यवाही की प्रगति से अवगत कराने तथा द्रुति गति से कार्य कराए जाने हेतु बैठक आयोजित हो। जल संस्थान से रामबरात के दिन 24 घंटे जल आपूर्ति कराने, पेयजल हेतु टैंकर लगाने तथा नगर निगम से पर्याप्त आधुनिक मोबाइल टॉयलेट लगाने, एडीए से रामलीला मैदान में मुख्य मंच तक सड़क निर्माण करने, शोभा यात्रा में ठेल, ढकेल, रिक्शा बाधा न बनें हेतु व्यापारिक संगठनों से वार्ता करने संजय प्लेस में सीवर लाइन का कार्य तत्काल पूर्ण करने को निर्देशित किया। जनकपुरी स्थल और रामबारात शोभायात्रा मार्ग में लोकल केबिल एवं इंटरनेट के अव्यवस्थित, लटकते, झूलते तार व अवैध खंभे हटाने के निर्देश दिए, बैठक में रामबारात में बैंड बालों द्वारा इनाम व पैसे लेने से शोभायात्रा में बिलंब का प्रमुख कारण होना बताए जाने पर डीसीपी सिटी को सभी बैंड बालों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए, स्ट्रीट लाइट, हाई मस्ट लाइट तथा पेड़ों की छटायी के कार्य हेतु संबंधित विभागों को संबंधित थानाध्यक्षों के समन्वय से कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
सड़क की गुणवत्ता खराब होने पर लगाई फटकार
कमेटी के पदाधिकारियों ने बनाई जा रही सड़कों की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर चीफ इंजीनियर नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई तथा पुनः सड़क निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी सीवर के मैनहॉल ढक्कन को रोड के बराबर करने, इंटरलॉकिंग को ठीक से व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने बारादरी पर पुलिस गारद स्थापित करने, रामलीला मैदान पर अस्थाई चौकी बनाने की की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया।
बैठक में विधायक व अध्यक्ष श्रीराम लीला कमेटी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बजट बढ़ाने की मांग की, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी ( नगर)अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, एडीए सचिव गरिमा सिंह,डीसीपी सिटी सरयू राय, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, तथा रामलीला कमेटी तथा जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।