Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: BJP Nagar Nigam Councilor training class started in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: BJP Nagar Nigam Councilor training class started in Agra…#agranews

122

आगरालीक्स…आगरा के पार्षद घर—घर तक लोगों को पहुंचाएंगे केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं. शुरू हुआ भाजपा का नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग

भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र द्वारा नगर निगम के पार्षदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ नेशनल हाईवे 2 पर स्थित होटल लेमन ट्री में शुरू हुआ। सात सत्रों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

अतिथि देवो भव: की परंपरा का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से कार्यक्रम में आए अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रशिक्षण शिविर के संयोजक रामप्रताप चौहान, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। 2 दिन चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत से रूबरू हो इसीलिए इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की रूटीन प्रक्रिया में सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा नगर निगम के पार्षद जनता से जुड़े हुए ऐसे जमीनी जन प्रतिनिधि हैं जो जनता से जुड़ी हुई हर छोटी बड़ी समस्या को भलीभांति जानते हैं। उद्घाटन सत्र के संबोधन में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व डिप्टी सीएम राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रीति नीति और सिद्धांत पर चलने वाला कार्यकर्ता है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा पहले एक जिले में एक माफिया वाली सरकार थी आज एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज वाली सरकार है। जहां बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा जाति और धर्म में बांटने वाले लोग महागठबंधन कर रहे हैं लेकिन देश की जनता प्रगति के आधार पर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा हर जन प्रतिनिधि को जनता का विश्वास जीतने के साथ उनकी आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने संगठन विस्तार में नगर निगम पार्षदों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा नगर निगम का पार्षद जनता का ऐसा प्रतिनिधि है जो उससे सीधा जुड़ा होता है। पार्षदों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाया जा सकता है और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत से भी जन-जन को रूबरू कराया जा सकता है।

प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के पार्षदों को पार्टी की कार्यप्रणाली संवाद एवं संपर्क नगर निगम की भूमिका उद्देश्य एवं कार्य विषय से अवगत कराया। उन्होंने कहा नगर निगम पार्षदों के माध्यम से हम केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सीधे पहुंचा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास मूल मंत्र के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर कार्य कर रही है । पार्टी का सिद्धांत है कि समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति के बीच दिल्ली और लखनऊ से जारी होने वाली हर लाभकारी योजना पहुंच सके। इसके लिए पाषर्दगण सशक्त माध्यम है। आज जी20 के माध्यम से भारत का महान विश्व भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है।

प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में नगर निगम की भूमिका उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली , पांचवें सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का प्रेरणादायक उद्बोधन पार्षदों को सुनने को मिला। प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह ने पार्षदों को बताया कि जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ आपको निर्वाचित कर सदन में भेजा है हमें प्रयास करना चाहिए कि जन भावनाओं का सम्मान हो।

प्रशिक्षण वर्ग में लगी प्रदर्शनी
भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से पार्षदों को रूबरू कराया गया। प्रदर्शनी स्थल के पास और कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से रंगोली के माध्यम से सजाया गया जहां पर जी-20 समिट की झलक के साथ वसुदेव कुटुंबकम की परिकल्पना प्रदर्शित हो रही थी। भाजपा महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्थाओं को संभाला।

इन्होंने की सहभागिता
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर आगरा हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मथुरा महापौर विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर, एमएलसी महेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व राज्य मंत्री डॉ जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक रानी प्रक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, विधायक चौधरी बाबूलाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, प्रमोद गुप्ता, नागेंद्र दुबे गामा, शिव शंकर शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, डॉ यादवेंद्र शर्मा, राकेश मिश्रा, अनीता जैन, अखिलेश चौहान, अनिल चौधरी, मनोज राघव, रंजना पवार, डॉ रूचि चतुर्वेदी, क्षमा जैन सक्सेना,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के करीब 150 पार्षद मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन नागेंद्र सिकरवार ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!