Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Rashtriya Lok Adalat in Agra, disposal of 8 lakh 49 thousand 725 cases in one day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rashtriya Lok Adalat in Agra, disposal of 8 lakh 49 thousand 725 cases in one day…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा में लगी लोक अदालत, एक दिन में 8 लाख 49 हजार 725 वादों का निस्तारण. जानें कितनी धनराशि वसूल की गई…

आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विवेक संगल द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद न्यायाधीशगण द्वारा अन्य प्रकृति के 543 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि 7600 /- अधिरोपित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 88 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के द्वारा 68 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीड़ित पक्षों को 51132000/- रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई।

इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज / अपर सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल 28880 यादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि- 28334217 /- रुपये अधिरोपित की गई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालयों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 29579/- वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर पर भी किया गया, जिसमें राजस्व से सम्बन्धित कुल 255061 वादों का निस्तारण कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर के न्यायालयों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन के कुल 362723 चादों का निस्तारण किया गया तथा ट्रेफिक चालान व पुलिस कमिश्नरेट न्यायालयों द्वारा निस्तारित कुल 17462 वादों का निस्तारण किया गया।

इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल 1462 वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया, जिसमें समझौता धनराशि 203310000/- रूपये सम्मिलित है। इस आयोजन में आने वाले आम जनमानस की सुविधा हेतु जगह-जगह पूछताछ केन्द्र बनाये गये जिस पर नामित अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी। बादीगण द्वारा अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित आये न्यायालय परिसर में वादकारीगण / अधिवक्तागण की चहल-पहल रही तथा शान्ति व्यवस्था में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण हेतु बैंक व मोबाइल कंपनियों से संबंधित मामलों से सम्बद्ध पीठों की स्थापना की गई जिनके द्वारा प्रीलिटिगेशन के माध्यम से यादों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार जनपद आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर कुल 849725 वादों का निस्तारण आज राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

error: Content is protected !!