आगरालीक्स ….आगरा के छोटे से गांव के रहने वाले लोकेश की कहानी युवाओं को हौसला देगी, पिता रंगाई पुताई करते हैं, लोकेश ने बीटेक की, इसरो में वैज्ञानिक बना।
आगरा के धनौली मलपुरा के गांव लेखराज के रहने वाले लोकेश के पिता मान सिंह गांव में ही रंगाई पुताई का काम करते हैं। उनके तीन बेटों में से सबसे छोटे बेटा लोकेश पढ़ने में अच्छा था, बड़े भाई राम प्रकाश ने उसकी पढ़ाई कराई। लोकेश ने धनौली के सेठ नत्थीलाल इंटर कॉलेज से 12 वीं की।
घर पर ही तैयारी की, बीटेक में हुआ सलेक्शन
लोकेश ने घर पर ही जेईई की तैयारी की, उसका भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुअंतपुरम में इलेक्ट्रोनिक्स कम्युनिकेशन में बीटेक में सलेक्शन हो गया। वहां से बीटेक की, इसी वर्ष 10 अगस्त को रिजल्ट घोषित किया गया।
इसरो में हुआ सलेक्शन
बीटेक का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही लोकेश का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर सलेक्शन हो गया है।